पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों को नहीं है राज्‍य सरकार पर भरोसा, चाहते हैं सीधे घाते में पहुंचे सहायता

बाढ़ पीड़ितों को नहीं है राज्‍य सरकार पर भरोसा, चाहते हैं सीधे घाते में पहुंचे सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( श्रीनगर में एस के स्‍टेडियम में चुनावी रैली के दौरान अभिवादन स्‍वीकार करते मोदी )
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सितंबर में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए राज्य के लोग राज्य सरकार पर भरोसा नहीं करते हैं और चाहते हैं कि सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाए। यहां एस के स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैंने घाटी में में बाढ़ की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही यहां का दौरा किया। मैंने दीपावली नहीं मनायी बल्कि इस दौरान बाढ़ से प्रभावित लोगों का दुख बांटने के लिए मैं यहां आया। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान उनसे मिलने आये कई लोगों ने उन्हें बताया कि वे स्थानीय सरकार पर भरोसा नहीं करते हैं। मोदी ने कहा कि प्रभावित लोग चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाली सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जाए।
अब भाजपा को अपनी सेवा का मौका दें
मोदी ने कहा कि आपने कांग्रेस नेशनल कांफ्रेस की बाप, बेटे और पीडीपी की बाप और बेटी की सरकार देखी है जिन्होंने जो कुछ भी किया सिर्फ अपने लिए किया। इन पार्टियों ने जम्मू कश्मीर को बरबाद कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की कि अब भाजपा को अपनी सेवा का मौका दें। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद दिये जाने का आश्वासन दिया।
आगे की स्‍लाइड में देखें मोदी की रैली तस्‍वीरें