श्रीनगर। राज्य में चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चौथे चरण में तीन जिलों की अठारह सीटों पर मतदान किया जाएगा। इनमें श्रीनगर में आठ, अनंतनाग छह, शोपियां दो, सांबा जिले की दो सीटे शामिल हैं। अनंतनाग के जिले के मतदान केंद्र सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबल अतिरिक्त सुरक्षा बरत रहे हैं। चौथे चरण में राज्य के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। इन क्षेत्रों में 14 दिसंबर को सुबह 8 से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
भाजपा ने शेष दो चरणों के चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार थमने के पहले शुक्रवार को घाटी में पार्टी के अल्पसंख्यक चेहरे मुख्तार अब्बास नकवी तीन रैलियों को संबोधित किया। पहली रैली अनंतनाग, दूसरी हजरतबल और तीसरी जदिबल में हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महानपुर बसोहली बनी कठुआ में सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी चार सभाओं को संबोधित किया। पहली मढ़, दूसरी किशनपुर नगरोटा, तीसरी गुरहा मलाल बिलावर, डिगियाना गांधीनगर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिलावर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया।
इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
श्रीनगर जिला- हजरत बल, जदिबल, ईदगाह, कनहार, हब्बकदल, अमरीक दल, सोनावार, बालामल्लू।
अनंतनाग जिला- अनंतनाग, दोरु, काकेरनाग, शांगुश, भुवनेरा, पहलगाम
शोपियां जिला- बांची, शोपियां
सांबा- सांबा, विजयपुर