पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिलानी ने किया बंद का आह्वान कहा, चुनाव में नहीं है जनता की कोई आस्था

गिलानी ने किया बंद का आह्वान कहा, चुनाव में नहीं है जनता की कोई आस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सय्यद अली शाह गिलानी ने राज्य की जनता से रविवार को चौथे चरण के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की अपील की है। अलगाववादी नेता ने अनंतनाग शोपियां तथा श्रीनगर में चुनाव का बहिष्कार करने तथा बंद का आह्वान करते हुए कहा कि ये चुनाव तर्कसंगत नहीं है तथा कश्मीर मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए राज्य की जनता को एक मौका दिया जाना चाहिए। गिलानी ने कहा कि हम इन चुनावों का सरेआम बहिष्कार करते हैं तथा चुनाव में राज्य की जनता की कोई आस्था नहीं है।