पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजम्मू। सोमवार सुबह पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। शहर के बीचों बीच बहने वाली तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा छोटे बरसाती नालों में भी पानी भर आया है। बताया जा रहा है कि तवी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग फंसे हुए हैं जिन्हें पुलिस निकालने का प्रयास कर रही है। उधर उधमपुर के निकट भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है।
पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश से छोटे बड़ें नदी नाले उफान पर हैं। बारिश से अचानक जलस्तर बढ़ गया है। तवी नदी में पहले भी बाढ़ आई हुई थी लेकिन सोमवार को बारिश से जलस्तर और बढ़ गया। तवी नदी में बढ़े जलस्तर को देखने के लिए लोग पुल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि बेली चराना के निकट कुछ लोग बाढ़ में फंस गए। पुलिस ने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकाला। चिनाब दरिया, बसंतर, उझ दरिया में भी पानी का जलस्तर बढ़ा है।
आगे पढ़ें, तस्वीरों के साथ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.