श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान में गिरावट होने के बाद गुरुवार को यहां विश्व प्रसिद्ध डल झील के कुछ हिस्सों, नालों और अन्य जल निकायों में बर्फ जम गयी। तापमान के चार डिग्री पहुंचने के कारण यह अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके अलावा लेह, कारगिल, पहलगाम और गुलमर्ग में भी रात की सबसे ठंडी रही। अरब सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र में आगामी 13 दिसंबर तक पहुंचने की उम्मीद है जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते यहां प्रवेश करेगा और कुछ दिन तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट हो सकती है तथा अधिकतम तापमान के गिरने की संभावना जतायी जा रही है।
जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले कल सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।