(शमशेर सिंह मन्हास)
जम्मू। जम्मू कश्मीर से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। पार्टी ने 66 साल में पहली बार राज्य से राज्यसभा सीट जीती है। राज्य में पार्टी अध्यक्ष रह चुके शमशेर सिंह मन्हास राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। वहीं पार्टी के दूसरे उम्मीदवार चंद्रमोहन शर्मा को कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद से हार का सामना करना पड़ा है।
राज्य में पार्टी अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में 25 सीटें जीतकर पार्टी राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव पीडीपी के साथ मिलकर लड़ा। इसके बाद नई सरकार के लिए दोनों दलों के बीच बातचीत की प्रक्रिया में तेजी गई है।