पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कश्मीर में मौसम सुधरा, यातायात सामान्य नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू। कश्मीर में मौसम सुधार गया और लोगों ने बर्फबारी से राहत महसूस की है। लेकिन दूसरे दिन भी राजमार्ग बाधित रहने की वजह से वादी देश से कटी रही। अलबत्ता वीरवार को हवाई सेवा बहाल हो गई। वीरवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। श्रीनगर में वीरवार को अधिकतम तापमान 4.2 जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख में भी न्यूनतम तापमान माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान माइनस 17 डिग्री तक पहुंच गया था।