(बर्फ से ढंकी चोटी पर क्रिकेट खेलते भारतीय सैनिक।)
आने वाले 11 दिसंबर को 'इंटरनेशनल माउंटेन डे' है। इस अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं सियाचिन में तैनात सैनिकों के क्रिकेट खेलने की तस्वीरें...
जम्मू. भारत और पाकिस्तान की सेना दुनिया की सबसे ऊंची युद्धभूमि सियाचिन में आमने-सामने है। यहां दोनों ओर के सैनिक आपसी झड़प से ज्यादा मौसम की मार से मरते हैं। यहां का तापमान माइनस 60 डिग्री तक गिर जाता है। इतने ठंड में सिर्फ सबसे मजबूत जवान ही टिक पाते हैं।
सियाचिन में जहां तक नजर जाती है सिर्फ और सिर्फ सफेद बर्फ नजर आती है। कठोर मौसम में सीमा की निगरानी करने वाले दोनों देशों के जवानों में एक बात की समानता नजर आती है। वह है क्रिकेट के प्रति दीवानगी। दोनों देशों के जवान यहां बर्फ से ढंकी चोटियों पर मौजूद समतल मैदान में क्रिकेट खेलते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, क्रिकेट खेलते भारत और पाकिस्तान के सैनिकों की तस्वीरें...