श्रीनगर. तीसरे चरण के तहत राज्य की 16 सीटों पर 58 फीसदी मतदान हुआ है। अलगाववादियों द्वारा मतदान का बहिष्कार के ऐलान के बावजूद, छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। पहले के दो दौर के मुकाबले मतदान में 13 फीसदी की कमी आई है। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू के इलाके सोपोर में 30 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। 2008 में यहां करीब 19.95 फीसदी ही वोट डले थे। सबसे ज्यादा मतदान चरार-ए-शरीफ में दर्ज किया गया जहां 82.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
इन सीटों पर डले वोट
तीसरे चरण में कश्मीर की 16 सीटों पर वोट डाले गए - उड़ी, राफियाबाद, सोपोर, संग्रामा, बारामूला, गुलमर्ग, पट्टन, चढूरा, बडगाम, बीरवाह, खानसाहब, चरार-ए-शरीफ, त्राल, पाम्पोर, पुलवामा और राजपोरा सीट शामिल है।
कुल मतदाता- 13 लाख 69 हजार 102
किन्नर मतदाता- 18
कुल उम्मीदवार- 138
निर्दलीय -42
मतदान केंद्र- 1781
मॉडल मतदान केंद्र - 45
विस्थापित कश्मीरियों ने किया 55 फीसदी मतदान-
16 सीटों पर 19 हजार 575 कश्मीरी पंडित विस्थापित मतदाता। इनमें सबसे अधिक बारामूला में 9629, पुलवामा में 6049 और बड़गाम में 3897 वोटर थे। जिनके लिए
जम्मू, उधमपुर और नई दिल्ली में मतदान की खास व्यवस्था की गई थी। विस्थापित कश्मीरियों में सिर्फ 8 हजार 41 कश्मीरी विस्थापितों ने एम फॉर्म लिया था। मंगलवार को 55 प्रतिशत विस्थापित कश्मीरियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
120 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
लगभग एक सदी देख चुकीं बीरवाह की 120 साल की ताज बेगम ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कश्मीर की सियासत में आजादी से लेकर अलगाववाद और आतंकवाद का दौर देख चुकीं ताज बेगम ने बीरवाह बॉयज गवर्नमेंट हाई स्कूल बड़गाम में मतदान किया। ताज बेगम अपने पोते मुश्ताक के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची थी। उन्हें उनका पोता गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लाया था। राफियाबाद में भी एक अन्य बुजुर्ग महिला ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद-
तीसरे चरण में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत, मंत्री ताज मोहियुद्दीन, कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर, वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर, हाकिम यासीन, मुस्तफा कमाल, कांग्रेस अध्यक्ष सैफु्द्दीन सोज के बेटे सलमान सोज के अलावा पूर्व आईजीपी क्राइम पीडीपी उम्मीदवार राजा एजाज अली , पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील, पीडीपी महासचिव दिलावर मीर के बेटे यावर अहमद मीर, शिया नेता स्वर्गीय इफ्तेखार अंसारी के बेटे इमरान रजा अंसारी, एके-47 साथ लेकर चलने वाले पीडीपी विधायक जावेद मुस्तफा मीर, पूर्व मंत्री आगा सईद राहुल्ला जैसे नाम शामिल हैं।
विधानसभा वर्ष 2008 साल 2014
उड़ी 81.73 79
रफियाबाद 51.85 63
सोपोर 19.95 30
संग्रामा 47.12 56.15
बारमूला 33.31 45
गुलमर्ग 59.80 72
पट्टन 52.84 60
चडूरा 53.79 65
बडगाम 55.17 70
बीरवाह 57.17 74.14
खानसाहब 74.87 73
चरार-ए-शरीफ 74.58 82.14
त्राल 48.69 37.68
पामपोर 43.43 46.48
पुलवामा 40.84 38.31
राजपोरा 50.61 47.06
आगे देखें- तीसरे चरण के मतदान की तस्वीरें...