पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kashmiri Woman Neelam Gash BJP Candidate From Jammu And Kashmir

ये कश्मीरी महिला है सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नौकरी छोड़ आई राजनीति में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(भाजपा प्रत्याशी नीलम गश - फाइल फोटो)
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इस बार किसके सिर पर होगा ताज और किसको मिलेगा राजनीतिक वनवास। क्या यहां भी चलेगा मोदी का जादू या फिर पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस या कांग्रेस की बनेगी सरकार। आखिर कश्मीर की राजनीति में क्या है खास।
dainikbhaskar.com आपको बता रहा है जम्मू-कश्मीर से जुड़ी हर वो बात जो जानना चाहते हैं आप। इसी कड़ी में हम आपको कश्मीर के जादिबल सीट से भाजपा की प्रत्याशी नीलम गश के बारे में बता रहे हैं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं नीलम गश
नीलम मूलतः श्रीनगर की रहने वाली हैं। वे कश्मीर की जादिबल सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीलम ने मास्टर्स इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन किया है। वे गुडगांव में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी, लेकिन कश्मीर में विकास की आस लिए वे नौकरी छोड़ राजनीति में आ गई और भाजपा से जुड़ी।
जीतीं तो बीपीओ और सॉफ्टवेयर कंपनी लगाएंगी घाटी में

इन दिनों नीलम गश अपने विधानसभा क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। नीलम ने अपने चुनावी एजेंडे में बीपीओ और सॉफ्टवेयर कंपनी कश्मीर में शुरू करने के बारे में कहा है।
जादिबल सीट पर है कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
जादिबल सीट को अलगाववादी नेताओं का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में यहां बदलाव के संकेत देखें जा सकते हैं। इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं पर सीधी टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच मानी जा रही है। कांग्रेस ने इस सीट से महिला प्रत्याशी शमीमा रैना को उतारा है तो वहीं भाजपा ने नीलम गश को।
आगे की स्लाइड्स में देखें भाजपा प्रत्याशी नीलम गश के चुनाव प्रचार की PHOTOS...