जम्मू। जम्मू कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में एक टैक्सी के सडक से फिसलकर गहरे खड्डे में गिर जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डोडा की गंदोह तहसील में गोल बोर्ड के पास शुक्रवार देर रात एक टैक्सी गहरे खड्ड में गिर गयी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कर्मियों ने टैक्सी में सवार लोगों को जब खड्ड से बाहर निकाला तो सभी जीवित लेकिन गंभीर रूप से घायल थे।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में से दो की पहचान परवेज अहमद पुत्र हासिम दीन निवासी तुती इनहारा और कमलेश कुमार, पुत्र बलवंत सिंह, निवासी टिपारी के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि दो अन्य मृतकों की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है।