पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा में याद की गई जम्मू कश्मीर के वीरों की शहादत, दी श्रद्धांजलि

लोकसभा में याद की गई जम्मू-कश्मीर के वीरों की शहादत, दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली / जम्‍मू। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को हुए चार आतंकवादी हमलों में मारे गए सेना के आठ जवानों, तीन पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों को सोमवार को लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सदन इन कायरतापूर्ण हमलों की कडी निंदा करता है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में थोड़ी देर के लिए मौन रखा। उल्लेखनीय है कि जम्मू.कश्मीर में शुक्रवार को हुए चार सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों में सेना के आठ जवान और तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे जबकि दो नागरिक भी मारे गए थे।