पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीनगर फिदायिन हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने श्रीनगर जायेंगे रक्षा मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूरक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार मनोहर पारिकर आज कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री के कश्मीर दौरे से एक दिन पहले बुधवार को पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को जमकर निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने गोलीबारी के साथ मोर्टार के गोले भी दागे। पाकिस्तान की इस कार्यवाही के बाद भारतीय जवानों ने भी इसका जवाब दिया।

रक्षा मंत्री उड़ी सेक्टर में सैन्य शिविर पर हुए हमले व सीमा पर घुसपैठ के प्रयासों से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए गुरुवार को श्रीनगर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री बादामी बाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय में उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा, चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा समेत सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एलओसी के साथ सटी रंजीत-1 और रंजीत-2 अग्रिम चौकियों पर हल्के और मध्यम दर्जे के हथियारों से गोलाबारी की। सूत्रों ने बताया कि एलओसी पार पाकिस्तानी सैनिक अपनी मस्जिद पोस्ट से भारतीय ठिकानों को निशाना बना रहे थे। जवाबी कार्यवाही के बाद पाकिस्तानी खेमे में खामोशी छा गई। सीमा पार से गोलाबारी तीन बजे तक जारी रही।