पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी की कशअमीर के राजौरी में सभा

राजौरी में दोपहर बाद होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, शहर को किया सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में शनिवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पहली सभा कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तो दूसरी राजौरी के बस स्टैंड ग्राउंड पर हुई। मोदी की सभाओं में खूब भीड़ उमड़ी। सभा में बीच-बीच में मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे।
(मोदी द्वारा कही गई खास दस बातें)
1- कश्मीर में इस बार वंशवाद और परिवारवाद नहीं चलेगा, बल्कि जनता की सरकार बननी चाहिए।
2- भाजपा के राजनीतिक जीवन की शुरुआत यहीं से हुई थी।
3- समय आ गया है, यहां की सत्ता से बाप-बेटे और बाप-बेटी को दूर कर जम्मू-कश्मीर के लोग अपने बच्चों के बारे में सोचें।
4- पिछली सरकारों ने नौजवानों के रोजगार के अवसर छीन लिए। उनकी सेना में भर्ती पर रोक लगा दी। सामने पाकिस्तान है और यहां आए दिन गोलाबारी होती रहती है। यहां के लोग सीना तान कर पाक की नापाक हरकतों का जवाब देते हैं।
5- क्या सरकारें मौज करने के लिए बनाई जाती हैं? नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस चुनाव से पहले एक-दूसरे को कोसते हैं। चुनाव के बाद मिलकर जनता को खूब लूटते हैं।
6- पिछली सरकारों ने इतनी गलतियां की हैं कि अब उनको माफ करने की जरूरत नहीं है। उन्हें उनकी गलतियों की सजा देने की जरूरत है।
7- केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद विश्व में भारत का डंका बज रहा है, उसी तरह जम्मू-कश्मीर का भी पूरी दुनिया में डंका बजना चाहिए।
8- मुझे जम्मू-कश्मीर में क्रांति लानी है, ताकि वंशवाद और परिवारवाद के बजाए जनता की सरकार चुनी जाए।
9- ठंड में भी भारी मतदान होना चाहिए। जनता ने 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कर पूरे विश्व को संदेश दिया है। जहां कभी 2 प्रतिशत मतदान होता था, वहां 60 फीसदी कैसे हो गया।
10- जो काम एके-47 नहीं कर पाई, वह काम आपकी उंगली ने ईवीएम का बटन दबाकर किया है। ऐसे ही बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार जम्मू-कश्मीर में बननी चाहिए।
(फोटो - अंकुर सेठी)
आगे की स्लाइड्स में देखें सभा की तस्वीरें...