पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलगाववादियों के गढ़ में गरजे सिद्धू

अलगाववादियों के गढ़ में जमकर गरजे नवजोत सिंह सिद्धू, देखें - PHOTOS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानियार, श्रीनगर (उदय भास्कर)। कश्मीर की चुनावी पिच पर बीजेपी के स्टार प्रचारक पूर्व क्रिकेटर ने खानियार में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगे। खानियार के बम्बडेम्ब मोहल्ले के पार्क में आयोजित छोटी जनसभा में सिद्धू ने अपने चिरपरिचत शैली में बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार भट के पक्ष में प्रचार किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ही कश्मीर का भला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर पांच साल में कश्मीर पचास साल आगे बढ़ेगा। उन्होंने रियासत में विकास, रोजगार, शिक्षा को लेकर नेकां, कांग्रेस समेत पिछली सरकारों पर निशाना साधा।

खानियार के बम्बडेम्ब पार्क में बीजेपी की जनसभा में थोड़े ही लोग जमा थे। कुछ महिलाएं और बच्चे भी उत्सुकता लिए नवजोत सिंह सिद्धू को देखने और सुनने के लिए आए थे। पार्क के आसपास के घरों की खिड़कियों से महिलाओं समेत बच्चों ने नवजोत सिंह सिद्धू को देखा और सुना। थोड़ी जनता की परवाह किए बगैर बीजेपी स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने शायराना अंदाजा में जनसभा को संबोधित किया। सिद्धू ने कहा कि वह नरेन्द्र भाई मोदी का छोटा सिपाही हैं और उनके प्रेम और अमन का संदेश लेकर आए हैं। बाढ़ के समय जिस ढंग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मदद की है उससे उनकी नीयत का पता चलता है जबकि मौजूदा सरकार आपदा के समय दुबक का छुप गई थी।

सिद्धू ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर कश्मीर का विकास, युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिलेगा। वह कश्मीर को आगे ले जाना चाहते हैं जो पिछली सरकारें नहीं कर पाईं। कई स्थानों पर सडक़ें, बिजली, चिकित्सा एवं पानी की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने पहले उन लोगों के लिए वोट दिया जो सिर्फ अपने फायदे के लिए सरकारें चलाते रहे। एक बार बीजेपी को वोट देकर देख कर आवाम की सरकार चुनें। जहां परिवारवाद की नहीं बल्कि लोगों की चुनी और अपनी सरकार होगी। लगभग 15 मिनट के भाषण में उन्होंने अपनी शायरी से मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि खानियार इलाके में जनसभा प्रमाण है कि लोग बदलाव चाहते हैं। इस अवसर पर अल्ताफ ठाकुर और बीजेपी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

वीरवार को अमित शाह करेंगे प्रचार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह वीरवार को शोपियां के मोचवारा में 12 बजे और दोपहर 2 बजे अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार डॉ हिना के लिए राजबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। शोपियां में बीजेपी ने जावेद अहमद कादरी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सांसद विनोद खन्ना और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी भी श्रीनगर में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें और तस्वीरें...