पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचार के लिए जबरन कुरान की कसम खिलाने वाली सकीना फिर चुनाव मैदान में

ये हैं जम्मू की मंत्री, पार्टी के प्रचार के लिए जबरन खिलाई थी कुरान की कसम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- जम्मू-कश्मीर की सामाजिक कल्याण मंत्री सकीना इटू नूराबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।
श्रीनगर. घाटी में पार्टी का प्रचार करने के लिए लोगों को जबरन कुरान की कसम खिलाने के विवाद से सामने आई जम्मू-कश्मीर की सामाजिक कल्याण मंत्री सकीना इटू एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। सकीना को जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने नूराबाद विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। सकीना पिछली बार भी इसी सीट से जीतकर कैबिनेट में आई थीं।
50 लाख की संपत्ति
जम्मू-कश्मीर की सामाजिक कल्याण मंत्री सकीना इटू के पास 50 लाख रुपए की संपत्ति है। इसका ब्योरा सकीना ने अपने हलफनामे में दिया है। सकीना के पास चल संपत्ति के नाम पर 50 हजार कैश, 33 लाख 81 हजार रुपए बैंक खाते में और 25 लाख रुपए की ज्वैलरी है। जबकि अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। पिछले चुनावों में सकीना ने अपनी संपत्ति करीब 16 लाख रुपए बताई थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें, जम्मू की मंत्री सकीना इटू की तस्वीरें..