जम्मू। सेना ने एक विवादास्पद फैसले के तहत कुख्यात पथरीबल मुठभेड़ मामले को बंद करते कहा है कि उसने अपने कर्मियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं पाया है। इस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा है कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह के समक्ष उठाएंगे। उमर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां एक मामला है जिसमें सीबीआई ने सेना के पांच लोगों को दोषी पाया और सेना ने दावा किया है कि वह कोई सबूत नहीं पा सका।