पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर : बीएसएफ की फायरिंग से भागे पाकिस्तानी रेंजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूजम्मू-कश्मीर में आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर फायरिंग की। मंगलवार को सीमा के पास काम कर रहे बीएसएफ जवानों को निशाना बनाने से यहां काम बंद करना पड़ा। बीएसएफ की जवाबी फायरिंग पर पाक रेंजर मौके से भाग गए।

नवापिंड चौकी के पास बीएसएफ जवान जेसीबी से झाड़ियां हटा रहे थे। तभी पाक रेंजरों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो दर्जन से अधिक राउंड दागे। इस पर जवानों ने काम बंद कर दिया। दोपहर करीब सवा 12 बजे जवानों ने अपनी बकरपुर चौकी के दूसरी तरफ हलचल देखी। छह पाक रेंजरों का एक दल गाड़ी में जीरो लाइन के पास काम कर रहा था। इस तरफ से भी जवानों ने निशाना बनाया। इसके बाद पाक रेंजर अपनी गाड़ी को छोड़ कर मौके से भाग गए।