पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pakistani Soldiers Firing In Udi Sector, Latest News Of Jammu Kashmir

गणतंत्र दिवस के दिन भी पाकिस्तान ने की फायरिंग, कोई नहीं घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू। पाकिस्तान ने गणतंत्र दिवस के दिन तड़के उड़ी सेक्टर में अमन सेतु से लगती कमान पोस्टों पर जोरदार फायरिंग की। तीन घंटे तक ट्रेड सेंटर की कमान पोस्टों को निशाना बनाया गया। पहले छोटे हथियारों का इस्तेमाल हुआ लेकिन बाद में आधुनिक हथियारों से फायर किए गए। सेना के अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है।
इस फायरिंग से पहले शनिवार रात को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में आतंकियों को घुसपैठ करवाने का प्रयास हुआ था जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया था। लगातार दो दिनों में दो बार बार्डर पर हलचल हुई है। जिसे देखते हुए सेना की तरफ से पूरी एलओसी पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तानी अधिकारी फायरिंग से इनकार कर रहे हैं।
(भारत-पाकिस्तान सीमा की फाइल फोटो)