पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेंका पेट्रोल बम, मतदान कर्मियों पर पथराव

नेशनल कांफ्रेंस के नेता के घर पर फेंका पेट्रोल बम, मतदान कर्मियों पर पथराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीनगर। राजधानी में मतदान से एक दिन पूर्व चुनाव का विरोध कर रहे वोगों ने नेशनल कांफ्रेंस के एक नेता के घर पर पर पेट्रोल बम फेंका। हमले में किसी के हाताहत नहीं है। मैसूमा और अनंतनाग के सरनल में सुरक्षाकर्मियों व मतदानकर्मियों पर पथराव किया गया। पथराव में पीठासीन अधिकारी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अनंतनाग जिले में शनिवार शाम को बस से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मियों का एक दल चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्र पर जा रहा था। सरनल बाला कस्बे के पास युवकों ने बस को घेरते हुए उस पर पथराव किया। इसमें पीठासीन अधिकारी मोहम्मद लतीफ घायल हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर पथराव कर रहे युवकों को खदेड़ दिया। इधर श्रीनगर के मैसूमा इलाके में भी शाम को चुनाव विरोधी नारेबाजी करते हुए लड़कों की भीड़ बाजार में जमा हो गई। उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव करते हुए निकटवर्ती पशुपालन विभाग के कार्यालय में बने मतदान केंद्र की तरफ जाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उन पर बलप्रयोग करते हुए खदेड़ दिया। उधर श्रीनगर के डाउन-टाउन के सफाकदल इलाके में साकीडफर-नौपुरा में स्थित नेकां नेता सुल्तान मलिक के मकान पर पेट्रोल बम फेंका। यह बम मकान से टकराकर फटा। इससे मकान की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद पुलिस ने नेकां नेता और उनके परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।