पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी की राजौरी में सभा 13 को

13 को राजौरी में मोदी की सभा, सुरक्षाबलो ने किए घातक हथियाह बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 दिसंबर को राजौरी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। सुरक्षाबलों ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले थन्नामंडी में तहसील के मंगोटा जंगल से गत दिवस तलाशी अभियान के दौरान एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन व 39 गोलिया बरामद की हैं। प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली 13 दिसंबर को राजौरी में रैली होना है। इस क्षेत्र में 20 दिसंबर को पांचवे चरण का मतदान होना है। इसके अलावा डोडा के जंगलों से भी हथियार बरामद किए गए हैं। डोडा के जंगलों से एक थ्री नाट थ्री राइफल दो चाइनीज पिस्तोल, एक स्निफर राइफल, एक देशी पिस्तोल आदि बरामद किए हैं।
पहले सभा की तैयारी मुरादपुर में ढांगरी पुल के पास की जा रही थी, लेकिन यहां पर सही व्यवस्था न होने के कारण अब सभा न्यू बस अड्डे को आयोजित होगी। मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने न्यू बस अड्डे का दौरा करके न्यू बस अड्डे पर ही नरेंद्र मोदी की रैली को करने के लिए तय कर लिया गया। वहीं, मोदी की रैली को देखते हुए मंगलवार की देर शाम दिल्ली से प्रधानमंत्री की सुरक्षा की एसपीजी की टीम भी राजौरी पहुंच गई है और समारोह स्थल के निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है।