पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू में रैली के दौरान दिखी मोदी की दीवानगी, अलगाववादियों बिगाड़ा माहौल

घाटी में दिखा मोदी CREZE, कहीं हड़ताल तो कहीं कर्फ्यू जैसे हालात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। घाटी में जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान मोदी की दीवानगी लोगों सिर चढ़कर बोल रही थी वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर दौरे के कारण अलगाववादियों द्वारा बुलाए गए हड़ताल तथा कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात बनने की वजह से यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस, स.एचसी. जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट, जेकेएलएफ, के दोनों धड़ों समेत कई अलगाववादी संगठनों ने प्रधानमंत्री दौरे के विरोध में हडताल आयोजित की थी।
मोदी ने श्रीनगर में सनावर क्षेत्र के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच एक चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी की चुनावी रैली के मद्देनजर एसके क्रिकेट स्टेडियम में पिछले एक हफ्ते से हर प्रकार की खेल गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसके अलावा स्टेडियम में अर्द्धसैनिक बल, राज्य पुलिसकर्मी और नेशनल सुरक्षा गार्ड के जवानों को तैनात किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें रैली की तस्वीरें..