पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीनगर में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली, अब्दुल्ला की सरकार पर बोला हमला

कश्मीर के लाेगों को एके-47 नहीं, एंड्राॅइड वन चाहिए : मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- श्रीनगर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा प्रत्याशी।
श्रीनगर/सांबा. आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा और श्रीनगर में चुनावी रैलियां की। दोनों ही जगह उनके निशाने पर राज्य की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार थी। वहीं उन्होंने कहा, "एके-47 पर जब उंगली दबती है तो इंसान की जान जाती है। लेकिन जब ईवीएम का बटन दबता है तो देश की जिंदगी बदलती है।'
मोदी ने पहले सांबा जिले के विजयपुर में कहा कि "जम्मू-कश्मीर की जनता ने तमाम आतंकवादी हमलों के बावजूद 70%से ज्यादा वोटिंग कर पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि एके-47 से ज्यादा ताकतवर ईवीएम है। बुलेट से ज्यादा ताकतवर बैलेट है। एके-47 का बोझ उठाकर थक गए युवा अब एंड्रॉयड-वन की ताकत देखना चाहते हैं। हम भी चाहते हैं कि इन भटके युवाओं के हाथ में एंड्रॉयड और कंप्यूटर हो। ताकि वे अपने सपनों को पंख और सामर्थ्य दे सकें।'
उन्होंने कहा, ‘यहां (जम्मू-कश्मीर) से आतंकवाद तो खत्म हो गया। लेकिन भ्रष्टाचार अभी खत्म नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है।’
बाढ़ के समय सोई हुई थी यहां की सरकार :
मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार पर हमला बोला। कहा, ‘बाढ़ के समय जब मैं यहां आया तो सरकार सोई हुई थी। जिम्मेदार अफसर लोगों की मदद के लिए नहीं आए। जब मैंने एक हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की तो सब चौंक गए। कुछ बाढ़ पीड़ित परिवारों ने कहा था कि राहत एवं पुनर्वास का पैसा राज्य सरकार को मत दीजिए। सीधे प्रभावितों के खाते में मिले। लोगों को राज्य सरकार पर नहीं, मोदी पर भरोसा है।’
श्रीनगर में पीएम की पहली चुनावी रैली पढ़ें कहां क्या बोले..
सांबा(जम्मू)
जम्मू-कश्मीर के लोगों ने तमाम आतंकी हमलों के बावजूद 70% से ज्यादा वोटिंग कर दिखा दिया है कि एके-47 से ज्यादा ताकतवर ईवीएम है। युवा अब एंड्राइड-1 की ताकत देखना चाहते हैं।
- यहां आतंकवाद खत्म हो गया, पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ है। यह हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
- कांग्रेस के अलावा बाप-बेटे (फारूख व उमर अब्दुल्ला) और बाप-बेटी की जोड़ी (मुफ्ती मोहम्मद व महबूबा मुफ्ती) ने शासन किया। लेकिन सबने बिगाड़ा।
श्रीनगर
- मैं घाटी का खोया गौरव वापस दिलाना चाहता हूं। वह घाटी जो कभी दुनिया में केसर और डल के लिए मशहूर थी।
- वाजपेयी के इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत के सपने को पूरा करना मेरा कर्तव्य है। इसी रास्ते कश्मीर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएगा।
- बाढ़ पीड़ित परिवारों ने कहा कि राहत का पैसा राज्य सरकार को मत दीजिए। लोगों को यहां की सरकार पर नहीं, मोदी पर भरोसा है।
- सेना-पुलिस के साथ निर्दोष लाेग भी मारे गए। इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। पर बांटने से दर्द कम होता है।
तीसरे चरण की वोटिंग आज
उमर के क्षेत्र सहित जम्मू-कश्मीर की 16 सीटों पर आज वोटिंग। राज्य में बारामूला, पुलवामा और बड़गाम जिले की विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें, श्रीनगर और सांबा में आयोजित मोदी की रैली की तस्वीरें..