पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Power Grid Celebrate Republic Day In Jammu

पावर ग्रिड ने मनाया 65वां गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू। पावर ग्रिड कार्पोरेशन के ग्रिड भवन में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। पावर ग्रिड के महाप्रबंधक इंचार्ज प्रोजेक्ट एसके शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर पावर ग्रिड नार्दर्न रीजन ट्रांसमिशन सिस्टम-2 के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।
महाप्रबंधक एसके शर्मा ने तिरंगा फहराने के बाद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नागरिकों ने बलिदान के बाद गणतंत्र का दर्जा प्राप्त किया। भारतीय संविधान की भूमिका को उजागर करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि इसके माध्यम से देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षण होता है। उन्होंने पावर ग्रिड की उपलब्धियों को भी उजागर किया। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि संस्था के लिए लगन के साथ काम करें।
पावर ग्रिड के सिल्वर जुबली वर्ष के लिए उन्होंने पावर ग्रिड के कर्मचारियों और उनके परिजनों को बधाई दी। इसके लिए पावर ग्रिड सिलवर जुबली समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। पावर ग्रिड के जनरल मैनेजर एसके शर्मा ने कहा कि पावर ग्रिड की बढ़त देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पावर ग्रिड के कर्मचारियों के परिवारों की भी सराहना करत हुए कहा कि उनके सहयोग से ही कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं।
रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन : कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति की कविताएं और गीत प्रस्तुत किया। महिला समिति ने देशभक्ति के गीतों से समा बांधा। कार्यक्रम के समापन पर एसके शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों को इनाम भी वितरित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, सृष्टि महिला समिति की प्रधान मीना शर्मा भी मौजूद थीं।