पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर में कल दो सभाएं

कल मोदी कश्मीर में फिर भरेंगे हुंकार, दो चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13 दिसंबर को फिर जम्मू-कश्मीर में फिर से हुंकार भरेंगे। कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम और राजोरी के नए बस अड्डे पर वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। गुप्तचर ऐजेंसियों को सर्तक रहने को कहा गया है। सीमा पर अति चौकसी बरती जा रही है।
राजोरी में पहले सभा की तैयारी मुरादपुर में ढांगरी पुल के पास की जा रही थी, लेकिन यहां पर सही व्यवस्था न होने के कारण अब सभा न्यू बस अड्डे को आयोजित होगी। गत दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने न्यू बस अड्डे का दौरा करके न्यू बस अड्डे पर ही नरेंद्र मोदी की रैली को करने के लिए तय कर लिया गया। वहीं, मोदी की रैली को देखते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा की एसपीजी की टीम भी राजौरी और जम्मू पहुंच गई है और सभा स्थल को अपने घेरे में ले लिया है।