पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौथे चरण का मतदान आज, बारिश और हिमपात बन सकते हैं वोटरों के ल‍िए मुसीबत

चौथे चरण का मतदान आज, बारिश और हिमपात बन सकते हैं वोटरों के ल‍िए मुसीबत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो )
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में चौथे चरण के दौरान अठारह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के दौरान बारिश और हिमपात होने की संभावना हैं। श्रीनगर समेत कुछ जगहों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यहां बताया कि अगले चौबीस घांटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में और होने वाले चुनाव के दौरान भी बारिश और हिमपात होने की संभावना है। रविवार को श्रीनगर, अनंतनाग, शोपियां और सांबा जिलों में चुनाव हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को कुपवाडा जिला शून्य से कम 3.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा वहीं पहलगाम एवं गुलमर्ग का पमान शून्य से कम तीन डिग्री सेल्सियस रहा और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का जहां आठ विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लेह में भी बारिश और हिमपात के आसार हैं। यह निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के वास्ते सुरक्षा व्यवस्था काफी कडी कर दी गई है। कश्मीर घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग एवं जम्मू के सांबा में चौथे चरण में मतदान होना है।