(राज बब्बर)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में तीसरे चरण के मतदान से पहले रविवार को फिल्म अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर ने करीब आधा दर्जन जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार को जमकर कोसा। कठुआ में आयोजित सभा में राज बब्बर ने कहा कि केंद्र में इस समय मजबूत सरकार है। और इसी दौरान पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा हमले किए हैं। सरकार के कहने और करने में काफी अंतर हैं। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने छह महीने के अपने कार्यकाल में बहुत कार्य किए हैं। पर वास्तव में देखा जाए तो मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के कामकाज को ही आगे बढ़ाया है। यूपीए सरकार द्वारा शुरु की गई योजनाओं के जो परिणाम आ रहे हैं उन्हें अपना बता कर वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों से यहां के निवासियों को पलायन करना पड़ रहा है। उनके घर-द्वार महीनों से छूटे हुए हैं। यह लोग जहां रह रहे हैं वहां की हालत खराब है। बब्बर इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान कठुआ कांग्रेस का प्रचार करने गए थे। राज बब्बर ने कठुआ में रोड-शो भी किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फ्लिम स्टार राज बब्बर द्वारा कश्मीर घाटी में किए जा रहे चुनाव प्रचार की तस्वीरें...