श्रीनगर. उत्तर प्रदेश के आगरा में मुस्लिमों के कथित रूप से जबरन धर्मपरिवर्तन कराये जाने की निंदा करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आज कहा कि अल्पसंख्यकों को डराने धमकाने का संघ परिवार का यह खतरनाक मंसूबा देश के जनसांख्यिकी परिदृश्य को बदलता जा रहा है और यह अल्पसंख्यकों के लिये खतरे का संकेत भी है।
पीडीपी सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक हामिद कर्रा ने हजरतबल विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जबरन धर्मपरिवर्तन का यह कृत्य देश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर प्रत्यक्ष हमला है।
भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और जहां तक धर्म की बात है तो यह निजी तरजीह का मुद्दा है, लेकिन संघ परिवार और इसके आरएसएस एवं बजरंग दल जैसे अनुषांगिक संगठनों के खतरनाक रूख से देश की जनसांख्यिकी तस्वीर को बिगाड़ती जा रही है।