पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलगाववादी नेता ने कहा, मुसलमान ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें

अलगाववादी नेता ने कहा, मुसलमान ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। अलगाववादी नेता मोहम्मद कासिम ने जम्मू-कश्मीर के मुस्लिमाें से कहा है कि वे एक से ज्यादा शादी करें और ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें ताकि राज्य में मुस्लिमों का प्रभाव बना रहे। कश्मीर में हत्या अन्य कई मामलों में सजा काट रहे मोहम्मद कासिम ने शनिवार को अपनी पार्टी 'मुस्लिम दीनिमहाज' को भेजे गए ईमेल संदेश में कहा कि 'हम संपन्न मुस्लिमाें से अपील करते हैं कि वे एक से अधिक शादी करें और जितने हो सकें, ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें।
जम्मू-कश्मीर के शरणार्थियों को पुन: स्थापित करने के नाम पर मुस्लिम बहुल इस राज्य के खिलाफ एक साजिश रची जा रही है।' कासिम 'दुख्तराने मिल्लत' की एशिया हेड अंद्राबी के पति हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी मुस्लिम ऐसा करके अपना ही विनाश कर रहे हैं। यहां लड़कियां देर से शादी कर रही हैं और बच्चे भी कम पैदा कर रही हैं।
वजह बताई जा रही है कि वे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग सात फीसदी लड़कियां 'पॉलिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम' से पीड़ित हैं। 24 साल की उम्र के बाद उनकी प्रजनन क्षमता खत्म हो जाती है जबकि युवाओं में 10 फीसदी लड़के शुक्राणुओं की क्षमता घटने की बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी 80 फीसदी होने के बावजूद हिंदूवादी नेता पांच बच्चे पैदा करने की हिमायत कर रहे हैं।