पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वोहरा बोले- जल्द निपटाएं सहानुभूति के मामले, आठ साल से हैं लंबित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू. राज्यपालएनएन वोहरा ने राज्य प्रशासन से कहा कि सहानुभूति के तहत रोजगार दिए जाने के मामलों को 120 दिन के अंदर निपटारा होना चाहिए। पिछले लगभग आठ वर्षों से मामले राज्य प्रशासनिक विभाग के पास लंबित पड़े हुए थे। फिलहाल गवर्नर एनएन वोहरा ने 29 मामलों पर गौर करने के बाद एसआरओ-43 के तहत नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि सरकारी मुलाजिम की डयूटी अथवा किसी अन्य हादसे में मौत होने पर एसआरओ-43 के तहत पीडि़त परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाती है। राजभवन प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल एनएन वोहरा ने पिछले कुछ दिनों में एसआरओ-43 के लंबित मामलों पर गौर करते हुए 29 परिवारों के योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी दिए जाने के आदेश को मंजूरी दी है।
यह मामले पिछले आठ वर्षों से राज्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के पास लंबित पड़े हुए थे। राजभवन प्रवक्ता ने खुलासा किया कि राज्यपाल ने ऐसे मामलों को मंजूरी दी है जो पिछले 7-8 वर्षों से लंबित पड़े हुए थे।