पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजम्मू. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हत्या के आरोप में सब इंस्पेक्टर अफजल वानी को गिरफ्तार किया है। मामला रामबन के बीएसएफ कैंप से भीड़ पर फायरिंग का है। 18 जुलाई की इस घटना में चार प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। जांच के दौरान कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें संगलदान चौकी प्रभारी अफजल द्वारा फायरिंग शुरू करने की बात सामने आई है।
पुलिस ने इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। अफजल घटना के दिन कैंप के बाहर ड्यूटी पर था। पुलिस ने बीएसएफ जवानों को भी बयान दर्ज करवाने को कहा है। उनकी लोगों से पहचान करवाई जाएगी। लोग जिन जवानों की पहचान करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.