श्रीनगर। राज्य के लोगों ने भारी मतदान कर अलगाववादियों को वोट से चोट कर ठेंगा दिखा दिया है। अगले दो चरणों में भी यही उत्साह बरकरार रहेगा। राज्य में सबसे पहली जरूरत शांति है, अगर यहां शांति कायम होगी तो ही विकास संभव हो पाएगा। यह बात केंद्रीय विदेश मंत्री नेता सुषमा स्वराज कठुआ के बसोहली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा और बनी के मेला ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने कही।
उन्होंने दावा किया कि देश में एनडीए सरकार बनने देश में बहुत कुछ बदला है। जो काम पिछले साठ सालों में सरकारें नहीं कर पाई वह काम मोदी सरकार ने छह माह कर दिखाएं हैं। महाराष्ट्र व हरियाणा के नतीजों के बाद अब
जम्मू-कश्मीर की बारी है। सुषमा ने बसोहली से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह के लिए समर्थन मांगते हुए वादा किया कि यहां के लोगों की सदियों पुरानी मांग सीमेंट फैक्टरी को बनाने का काम सबसे पहले शुरू होगा। बनी में स्वराज ने पार्टी प्रत्याशी जीवन लाल के समर्थन में प्रचार किया।