(कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित करते पीएम मोदी )
कठुआ। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, एनसी और पीडीपी को
जम्मू कश्मीर की समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराते हुये जनता से इन विधानसभा चुनावों में उन्हें सबक सिखाने का आह्वान किया है। मोदी ने
जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस, एनसी और पीडीपी को राज्य की, समस्याओं के लिये जिम्मेदार ठहराते हुये जनता से इन विधानसभा चुनावों में उन्हें सबक सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन
दलों को एक बार सजा मिलने पर ही अपनी गलती का एहसास होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी राज्य में बनी हर सरकार में अंतिम समय में घुसती रही है, चाहे वह पीडीपी की अगुवाई वाली हो अथवा नेशनल कांफ्रेंस की। लेकिन चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस गठबंधन से बाहर निकल जाती है और उन दलों पर हमले करने लगती है जिसके साथ सरकार में रही।
विकास का वादा करके मांगा वोट
मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए मेरे दिल में एक खास जगह है और इस क्षेत्र के लोगों को संबोधित करके मैं गौरव महसूस कर रहा हूं जो सुरक्षा बलों में नहीं रहने के बावजूद सीमा पार से हो रही गोलीबारी का पूरी हिम्मत से सामना करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपसे अपील करने आया हूं कि भाजपा को ही वोट दें क्योंकि केवल वही आपको बिजली, सडक, पानी, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायेगी जो पूर्ववर्ती सरकार आपको उपलब्ध कराने में विफल रही।
लोकतंत्र की शक्ति जबरदस्त, कर सकती है बड़े बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति इतनी जबरदस्त है कि वह बड़े बदलाव ला सकती है और इसी का नतीजा है कि एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया है। राज्य विधानसभा चुनाव के आखिरी और पांचवे चरण में 20 दिसम्बर को होने जा रहे मतदान के मद्देनजर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली में मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत बड़े बदलाव ला सकती है। लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की ताकत से ही एक चायवाला चुनाव जीत सका और प्रधानमंत्री बना। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने लोकतंत्र में भरोसा दिखाते हुए वंशवाद को समाप्त किया और चायवाले को प्रधानमंत्री चुना।
आगे की स्लाइड में देखें मोदी की रैली की तस्वीरें