पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकी हाफिज सईद नए ट्विटर अकाउंट से भारत को दी धमकी

अकाउंट बंद होने के बाद ट्विटर पर वापस लौटा आतंकी हाफिज सईद दी भारत को धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- अातंकी हाफिज सईद के नए ट्विटर अकाउंट की तस्वीर।
जम्मू. सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने सोमवार को नया अकाउंट खोल लिया। @Hafizsaeedjud1 के नाम से बनाए इस अकाउंट में भारत को ‘दुनिया की डार्केस्ट डेमोक्रेसी’ बताया गया है।

सोमवार को ही ट्विटर ने सईद के भारत विरोधी बयानों के कारण उसका अकाउंट सस्पेंड किया था। लेकिन उसने तुरंत ही नया अकाउंट बना लिया। इस पर दिन में 2.54 पर पहला ट्वीट किया, ‘सच्चाई को सस्पेंड नहीं किया जा सकता। हम भारत को बेनकाब करना जारी रखेंगे। ट्विटर को दुनिया की डार्केस्ट डेमोक्रेसी के सामने झुकना नहीं चाहिए।’
ऐसे कुछ बयानों के कारण सस्पेंड हुआ था पिछला अकाउंट
'भारत पर हमला निश्चित है। कश्मीर को आजाद करवा लेंगे। हम 1971 का बदला लेंगे। और अहमदाबाद गुजरात के पीडितों को न्याय मिलेगा।'

लाहौर रैली के बाद का ट्वीट
'कश्मीर को मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। वह आजाद कश्मीर के लोगों के लिए क्या कर सकती है।'

-सितंबर में जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के बाद का ट्वीट
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, हाफिज सईद ने दी थी चेतावनी-कश्‍मीर मसला हल करें, वरना भारत बर्बाद होगा...