पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडितों के घावों पर नमक छिड़क रही है भाजपा, 1000 करोड से नहीं बनेगी बात

बाढ़ पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़क रही है भाजपा, 1000 करोड़ से नहीं बनेगी बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनंतनाग/ जम्‍मू। पीडीपी के प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिये एक हजार करोड़ रुपए के पैकेज को बेहद कम बताया। उन्‍होंने कहा कि वास्तविक नुकसान इससे हजारों गुना अधिक है और सरकार ऐसा करके पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़क रही है। सईद ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिये महज एक हजार करोड रुपये की राशि प्रदान करना पीडितों का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि इतना मामूली पैकेज देकर हम केवल राज्य के लोगों की गरिमा के साथ समझौता कर रहे हैं ।
पैकेज जारी करके वाहवाही लूटने का प्रयास
राज्य के लोग भीख नहीं मांग रहे हैं बल्कि वे चाहते हैं कि ऐसी आपदा की स्थिति में देश के अन्य राज्यों के लोगों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जाता। वैसा ही उनके साथ किया जाये। सईद ने कहा कि भाजपा के नेता महज एक हजार करोड रुपये का पैकेज जारी करके वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। खास तौर पर इसे चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाना तो राज्य के लोगों का सरासर अपमान करना है। वास्तव में बाढ़ से कहीं अधिक तबाही मची है।