पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जम्मू में ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर, नहीं चलीं 70 हजार गाड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू। यात्री किराये में बढ़ोतरी को लेकर जम्मू के ट्रांसपोर्टरों और राज्य सरकार के बीच सोमवार को हुई बातचीत बेनतीजा निकली। इससे ट्रांसपोर्टरों ने आज जम्मू में चक्का जाम कर दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। ट्रांसपोर्टरों द्वारा किए गए चक्के जाम के कारण स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अनिश्चितकाल हड़ताल के कारण लखनपुर से लेकर कश्मीर तक लगभग 70 हजार कॉमर्शियल वाहन जिनमें मिनी बसें, बसें, आटो, और टैक्सियां आदि सड़कों पर नहीं उतरी। यात्रियों के पास जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट की बसें ही एकमात्र विकल्प है। हालांकि, चक्का जाम के कारण स्टेट ट्रांसपोर्ट की सेवा भी प्रभावित हुई।
आगे की स्लाइड्स में देखें जम्मू में ट्रांसपोर्टरों के कारण कैसे आम लोगों को हुई परेशानी...
सभी तस्वीरें- अंकुर सेट्टी