श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से एक किलोग्राम चरस और 50 हजार रूपए बरामद किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि श्रीनगर
जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजबेहडा में पुलिस ने जांच के लिए एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें से एक किलो चरस और 50 हजार रूप बरमद हुए। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।