जम्मू। कठुआ जिले के दयालाचक इलाके में सोमवार दोपहर को एक बेकाबू ट्रक पहले एक एक कर तीन वाहनों को टक्कर मारी। उसके बाद सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। हादसे के बाद हाईवे भी काफी देर के लिए बंद रहा।
रास्ते में दयालाचक के पास संतुलन बिगड़ गया। उसने एक टिप्पर को टक्कर मारी। उसके बाद कार तथा स्कूटी से टकराया। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे चल रहे दो लोगों के ऊपर चढ़ गया और पलट गया। हादसे में जगदीश सिंह तथा जसवंत सिंह निवासी दयालाचक की मौत हो गई।