श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी पीडीपी और भाजपा पर सीधा हमला बोला । उन्होंने इन पार्टिंयाें पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपने क्षुद्र राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जनता का इस्तेमाल करती है। उन्होंने वाशी और शोपियां विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित रैली में पीडीपी और भाजपा पर निशाना साधते हुए लोगों को आगाह किया कि ये दोनों पार्टियां अपने हितों के लिए जनता के समर्थन का इस्तेमाल करती हैं।
अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा और पीडीपी राज्य के सामाजिक राजनीतिक ढांचे को कमजोर करने की अपनी छुपी योजना को पूरा करने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। पीडीपी षड्यंत्रों की जन्मस्थली बन गयी है और यह छुपे तौर पर भाजपा को सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि सभी दागी सेवानिवृत सरकारी अधिकारी, शोषक और असामाजिक तत्व पीडीपी में जमा हो गये हैं और वे सभी अवैध तरीकों का इस्तेमाल करके पैसा और संपत्ति जमा करने के अपने लक्ष्य
को पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं।