पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरती के स्‍वर्ग में हुआ मतदान, यहां पुरुषाें से ज्‍यादा लम्‍बी थी मह‍िलाआें की कतारें

धरती के स्‍वर्ग में मतदान, यहां पुरुषाें से ज्‍यादा लम्‍बी थी मह‍िलाआें की कतारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान के दौरान महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति ज्यादा जागरूक दिखीं। रविवार को मतदान के दौरान श्रीनगर के कई मतदान केन्द्रों में महिलाएं भारी संख्या में खड़ी दिखाई दी। कुछ मतदान केन्द्रों में महिलाओं की संख्या पुरूषों से अधिक रही। सभी मतदान केन्द्रों में महिलाओं की लम्बी कतारें देखने को मिली।
इसी प्रकार नातीपोरा में महिला और पुरूष मतदाताओं की संख्या एक समान रही। मताधिकार प्रयोग करने वाली एक महिला ने बताया कि उन्होंने विकास के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली समस्या जटिल है, बेरोजगारी है, सड़कों की हालत दयनीय होने के अलावा महंगाई ने जीना दूभर कर दिया है। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने महिलाओं के ऊपर एसिड हमले और उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर भी बातचीत की।
आगे की स्‍लाइड में देखें मतदान के दौरान मह‍िला मतदाताओं की PHOTOS