पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक की मौत पर बवाल, कश्मीर में कई जगह प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू. कश्मीर के पटटन इलाके में पुलिस फायरिंग में मारे गए फारूक अहमद बट को लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। पटटन में झड़प भी हुईं जिसमें तीन पुलिस मुलाजिम सहित एक दर्जन के करीब लोग जख्मी हुए। हालात काबू करने को अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शन के दौरान हमें आजादी चाहिए। इंडिया गौ बैक के नारे लगे।

सोमवार को अफजल गुरू की फांसी के दो साल पूरे होने पर बंद की अपील की गई थी। पटटन के पलहलान इलाके में प्रदर्शन के दौरान हालात को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग किया था जिस कारण फायरिंग में युवक की मौत हुई। इस मौत के बाद एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा डीसी ने जांच के आदेश दिए। लेकिन फिर भी इस घटना को लेकर अलगाववादी नेताओं ने कश्मीर बंद का आह्वान किया था।
मंगलवार सुबह से ही पटटन को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था ताकि मारे गए युवक के जनाजे में हालात खराब ना हो लेकिन फिर भी सैकड़ों लोग युवक के जनाजे में शामिल हुए। उसे खाके सपुर्द करने के बाद पटटन में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। जब सुरक्षाबलों ने रोकने का प्रयास किया तो पथराव किया गया जिसमें एएसआई खुरशीद अहमद, गुलाम मोहीदीन, हिलाल अहमद समेत अन्य जख्मी हुए।
अतिरिक्त जवानों ने हालात को काबू किया। पुलिस तथा प्रशासन के अफसर इलाके में नजर बनाए हुए है। इसके अलावा श्रीनगर, सोपोर, अन्नतनाग, शोपिया, पुलवामा, तराल, पंपोर, वीरवाह, चंडूरा, गांदरबल, कंगन, बारामूला, हंदवाडा, कुपवाडा समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हुए।