पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमरनाथ की पहली तस्वीर, इस बार 14 फीट का होगा शिवलिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर। अमरनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है कि इस बार शिवलिंग के 14 फीट तक बनने की बात कही जा रही है। आगामी 28 जून से प्रारंभ हो रही यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर के गवर्नर एन.एन. वोहरा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस बार सुप्रीम कोर्ट ने अमरनाथ यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए तय दिशा निर्देशों में कुछ बदलाव किया है। अब यात्रा के लिए मौके पर किया जाने वाला पंजीकरण बालटाल में नहीं होगा, बल्कि श्रीनगर और जम्मू में होगा।

साथ ही कोर्ट ने कहा है कि इसके अलावा श्राइनबोर्ड जहां उचित समझे पंजीकरण कर सकता है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए तय प्रत्येक रूट पर एक बार में सिर्फ 7500 यात्रियों का जत्था ही जा सकेगा।