पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्रीनगर। आतंकियों ने मंगलवार सुबह भी कुपवाड़ा जिले के मचेल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास किया। जिसमें दो आतंकी मारे गए है। उनके पास से काफी मात्रा में हथियार तथा गोला बारुद बरामद हुआ है। इस आपरेशन को मिलाकर कश्मीर के तीन अलग अलग जगहों पर आपरेशन चल रहे है। जिसमें और भी आतंकियों के मारे जाने की खबर है। लेकिन उसकी अभी तक पूरी पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले पर दोपहर को सेना की 15 कोर के कमांडर बयान जारी करेंगे।
जिसमें मारे गए आतंकियों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने मंगलवार सुबह मचेल सेक्टर में आतंकियों को घुसपैठ करते हुए देखा। जवानों ने उन्हें ललकारा और फायरिंग शुरु कर दी। दोनों तरफ से काफी देर तक मुठभेड़ हुई। जिसके बाद सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। तलाशी अभियान के दौरान हथियार भी बरामद हो गए है। कुपवाडा जिले में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने दो अलग अलग सेक्टरों में घुसपैठ का प्रयास किया है।
उल्लेखनीय है कि इस समय कश्मीर के तीन जगहों पर आपरेशन चल रहे हैं, जिसमें कुपवाडा के केरन सेक्टर में सोमवार सुबह घुसपैठ के प्रयास को विफल किया गया था। एक आतंकी मारा गया था तथा दो घायल हुए थे। घायल आतंकी एलओसी के पास ही छिपे हुए थे। उनकी तलाश में कल से आपरेशन चल रहा है। इसके अलावा सोमवार शाम को आतंकियों के हंदवाडा के जंगल बेलिया में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस तथा सेना ने आपरेशन चलाया था। जिसमें मुठभेड में आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। लेकिन आपरेशन अभी चल रहा है। शवों को बरामद नहीं किया जा सका है। जिससे मार गए आतंकियों क गिनती के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.