पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • J&K में बीजेपी पीडीपी में डील पक्की, मुफ्ती बन सकते हैं सीएम

J&K में सरकार बनाने पर बीजेपी-पीडीपी में डील पक्की, मुफ्ती बन सकते हैं सीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के मसले पर बीजेपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच गुरुवार को सहमति बन गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का गठन 23 फरवरी के पहले कर लिया जाएगा। दोनों के बीच जो सहमति बनी है, उसके मुताबिक, पीडीपी को चीफ मिनिस्टर का पद मिलेगा जबकि बीजेपी को डिप्टी सीएम का। पूरी संभावनाएं हैं कि पीडीपी के सीनियर नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ही सीएम बनेंगे। बीते हफ्ते ही सईद ने जोर देकर कहा था कि जम्मू-कश्मीर की जनता को अच्छी सरकार देने के लिए दोनों पार्टियों को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा।
मोदी से मिलेंगे सईद
सूत्रों का कहना है कि मुफ्ती मुहम्मद सईद आने वाले तीन दिन के अंदर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर आम सहमति बनेगी। बता दें कि बीते एक महीने से दोनों पार्टियां कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर माथापच्ची कर रहे हैं, जिसमें आर्टिकल 370, द आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट और यूनिफॉर्म सिविल कोड आदि विवादास्पद मुद्दे शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर में हंग असेंबली
पांच चरणों में हुए मतदान के बाद बीते साल 23 दिसंबर को जब नतीजे आए तो 87 सदस्यों वाली विधानसभा में 28 सीटों के साथ पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिलीं। छोटी पार्टियों और अन्य को कुल 7 सीटें हासिल हुईं। कोई भी पार्टी अकेले अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं थी। 9 जनवरी को राज्य में राज्यपाल शासन लागू हुआ। इससे एक दिन पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गवर्नर एन एन वोहरा से मुलाकात करके उन्हें केयरटेकर सीएम की जिम्मेदारी से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने को कहा था।