पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्रीनगर। हुर्रियत गुट के प्रमुख अलगावादी नेता सर्यद अली शाह गिलानी ने सोमवार को कहा कि कश्मीर के लोग जमू कश्मीर के नागरिक को छोड़कर बाकी किसी बाहरी राज्य के व्यक्ति को अपने घरों में जगह ना दे। उन्हें मकान या फिर कोई और जगह किराये पर ना दी जाए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कश्मीरियों को बाकी राज्य के लोगों को एक साथ नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करना गलत है। जिसके वह खिलाफ है।
उन्होंने यह फरमान जारी करते हुए कहा कि वह बाहरी राज्यों के लोगों के खिलाफ नहीं है। लेकिन वह यह नहीं चाहते है कि कश्मीरी बाहरी राज्य के लोगों के साथ मिलकर एक छत के नीचे रहे। उन्होंने कहा कि हालात कैसे ाी हो। लेकिन फिर भी बाहरी राज्य के लोगों को किराये पर मकान ना दिया जाए। मकान का कोई भी हिस्सा नहीं दिया जाना चाहिए। बात एक कमरे की हो या फिर सिर्फ ग्राउंड की हो। वह जगह देने के खिलाफ है।
उन्होंने अपने बयान में कुछ और बातों पर भी बोला। लेकिन सबसे ज्यादा इसी ात पर जोर दिया कि बाहर के लोगों को कश्मीर में रहने के लिए कोई जगह नहीं दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने सीधे तौर पर बाहरी राज्यों के लोगों पर निशाना साधा है। बता दे कि कश्मीर में हजारों की गिनती में बाहरी राज्यों के मजदूर रहते है। जो किसी ना किसी जगह पर रहते है। दिन को काम करने के बाद अपने कमरों में आराम करते है। इस बयान के आने के बाद अब उनके लिए मुश्किल बन जाएगा।
क्योंकि बाहरी राज्यों के जो लोग कश्मीर में सिर्फ धूमने के लिए आते है। उन्हें तो फिर भी होटल मिल जाएंगे। लेकिन उनका क्या होगा। बता दे कि अभी तक कश्मीर में आने वाले काफी पर्यटकों की गिनती लोगों के घरों में बनाए गए गेस्ट हाउसों में भी रहती थी। लेकिन इस फतवे के बाद अब पर्यटकों को गेस्ट हाउस ाी नहीं मिलेंगे। इस बात पर फिलहाल किसी नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रया नहीं आई है। अभी तक हुर्रियत के नेता जो फतवे जारी करते है। कश्मीर की जनता उन्हें मानती है। इसलिए आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों के लोगों को कश्मीर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.