पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर्फ में दबने से स्विस नागरिक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर। गुलमर्ग में बर्फ खिसकने से स्विट्जरलैंड के एक नागरिक की मौत हो गई। उसके पांच साथियों को बचा लिया गया। स्विस नागरिक अर्णो रॉय शुक्रवार दोपहर अपने पांच अन्य साथियों के साथ कूंगडूरी के पास स्थित रिजॉर्ट में स्कीइंग करने गए थे।
अचानक बर्फ खिसक जाने से वे साथियों के साथ फंस गए। रॉय की वहीं मौत हो गई। बाकी साथियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। उधर, उधमपुर जिले के जखेनी नाके पर ट्रैफिक हवलदार विजय कुमार ने रात करीब 12 बजे एक टैक्सी को श्रीनगर जाने के लिए रोका, क्योंकि हाइवे को कुछ देर के लिए बंद रखा गया था। इस बात पर टैक्सी वाले ने जबरदस्ती गाड़ी को निकाला और हवलदार को कुचल दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर टैक्सी को जब्त कर लिया है।