श्रीनगर. जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की लव स्टोरी एक होटल से शुरु हुई थी। बाद मे दोनों ने शादी कर ली थी। वेलेन्टाइन वीक पर dainikbhaskar.com बता रहा है, उनकी लव स्टोरी से जुड़ी खास बातें।
होटल में काम करते वक्त हुआ था प्यार...
-उमर अब्दुल्ला की पायल से पहली मुलाकत दिल्ली की ओबेराय होटल में हुई थी।
-वे दोनों होटल ओबेरॉय में एक साथ काम किया करते थे।
-पायल नाथ, एक सिख फैमिली से थी, उनके पिता मेजर जनरल रामनाथ सेना से रिटायर्ड हैं।
- दोनो ने 1994 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद ऐसा कम ही होता था, जब उमर किसी भी सोशल इवेंट में अपनी वाइफ के बगैर जाएं।
सीएम बनने के बाद भी जाते थे मिलने...
दिल्ली में पायल अपना ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाती हैं। उमर के सीएम बनने के बाद वे हर रविवार दिल्ली में पायल और बच्चों से मिलने जाते थे, लेकिन समय के साथ उनका दिल्ली जाना कम होता गया। बताया जाता है कि दोनों की शादी को लेकर कश्मीरी पंडित नाराज थे। शादी के बाद पायल बहुत कम समय जम्मू कश्मीर में रही थीं।
अब हो चुका है दोनों का तलाक
- 2011 में पायल और उमर के बीच तलाक हो गया था। इसे खुद उमर अब्दुल्ला ने कन्फर्म किया था।
- दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम है जाहिर और जमीर है।
- तलाक के बाद से पायल दिल्ली में अपने दोनों बेटों के साथ रहती हैं।
J&K के सबसे युवा मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड
2008-09 में उमर की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीतीं और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई। 5 जनवरी 2009 को उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में वे अब तक सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...