गुलमर्ग। गुलमर्ग इलाके के पुलवामा क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े कुछ आतंकियों ने एक पुलिस वाले को गोली मार दी।
जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकल पर सवार दो संदिग्ध आतंकियों ने जम्मू पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। पुलवामा शहर के राजपुरा चौक में शुक्रवार को फारूख अहमद शेख(50) की ड्यूटी थी। जिन्हें आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। चश्मदीदों का कहना है कि आतंकी दोपहर करीब पौने दो बजे बाइक पर सवार होकर आए थे। आते ही उन्होंने दनादन गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। जहां दो गोलियां ASI फारूख को लगी वहीं बाकी सबजी वाले के ठेले पर लगीं। इस घटना में किसी और को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की नमाज होने के कारण राजपुरा चौराहे पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। जब हमला हुआ तो ASI फारूख सबजी वाले के ठेले की तरफ मुह करके खड़े थे। हमलावरों ने पीछे से गोलियां चलाई। एक गोली फारूख के पैर पर लगी और दूसरी उनकी पीठ से होती हुई आर-पार हो गई। इस्से पहले की कोई कुछ समझ पाता आतंकियों ने लगातार फायरिंग की और निकल गए। पिछले एक साल में व्यस्त इलाके राजपुरा चौराहे में ये दूसरा हमला है। पिछले साल 3 जुलाई को अज्ञात हमलावर ने एक पुलिस वाले को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।