पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजम्मू। राज्य के डिप्टी सीएम ताराचंद जांच के घेरे में फंस गए हैं। उनके खिलाफ राज्य जवाबदेही आयोग ने नोटिस निकाला है। तारा चंद के खिलाफ शहरी निकायों में अवैध नियुक्तियों का आरोप है। इसकी शिकायत होने पर कार्यवाही शुरू की गई है। आयोग की डिविजन बेंच ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उनके खिलाफ शिकायत है कि अपने शहरी विकास मंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने हजारों अवैध नियुक्तियां करवाई हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को रखी गई है।
जानकारी के अनुसार साकिव मुश्ताक नाम के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ राज्य जवाबदेही आयोग में शिकायत की थी। इस शिकायत में कहा गया था कि जब डिप्टी सीएम के पास शहरी विकास विभाग था। तो उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया । उन्होंने हजारों नियुक्तियां की थी। जिसमें पैसे लेकर लोगों को नौकरी दी गई। जबकि जो लोग इसके काबिल थे। उन्हें नौकरी नहीं दी गई थी। राज्य जवाबदेही आयोग ने इस शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को आयोग की डिविजन बेंच के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिय वाईपी नरगोत्रा तथा हाकीम इमतयाय हुसैन ने डिप्टी सीएम के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। आदेश में कहा गया कि उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए अब आयोग अपने स्तर पर इसकी जांच करवा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दो तीन मंत्रियों के खिलाफ आयोग में मामले चल रहे है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है। जब जांच के घेरे में राज्य के डिप्टी सीएम फंसे है। अगर इस मामले में कुछ गलत पाया जाता है। तो हजारों कर्मचारियों की नौकरी भी दाव पर लग जाएगी। जो उस आदेश के तहत राज्य के अलग अलग जिलों में नौकरियां कर रहे है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.