पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कारगिल में चलाई थीं रोज 5000 से ज्यादा गोलियां, आर्मी ने दिखा दी थी दुश्मन को औकात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कश्मीर का एक दुर्गम इलाका कारगिल। जहां लड़ी गई थी भारत और पाकिस्तान के इतिहास की सबसे भीषण लड़ाई। कारगिल में इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन विजय चलाया था। आज कारगिल का युद्ध हर हिंदुस्तानी के लिए खास याद बनकर रह गया है। लेकिन, हमारी थल सेना का दम-खम इसे जीत की ओर ले गया था।

dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है भारतीय थल सेना के ऑपरेशन विजय के बारे में कुछ रोचक बातें जिनके कारण कारगिल में हमें जीत मिली

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। इसकी शुरुआत हुई थी 8 मई 1999 से जब पाकिस्तानी फौजियों और कश्मीरी आतंकियों को कारगिल की चोटी पर देखा गया था। यह लड़ाई 14 जुलाई तक चली थी। माना जाता है कि पाकिस्तान इस ऑपरेशन की 1998 से तैयारी कर रहा था। 14 जुलाई 1999 को दोनो देशों ने कारगिल पर अपनी कार्यवाही रोक दी थी। कश्मीर का एक दुर्गम इलाका कारगिल। जहां लड़ी गई थी भारत और पाकिस्तान के इतिहास की सबसे भीषण लड़ाई। कारगिल में इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन विजय चलाया था। आज कारगिल का युद्ध हर हिंदुस्तानी के लिए खास याद बनकर रह गया है। लेकिन, हमारी थल सेना का दम-खम इसे जीत की ओर ले गया था।